8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार कांग्रेस की जीत का तिलिस्म टूटेगा : शेखावत

- राजस्थान पत्रिका के साथ विशेष बातचीत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Nov 2020, 1:08 PM IST

इस बार कांग्रेस की जीत का तिलिस्म टूटेगा : शेखावत

इस बार कांग्रेस की जीत का तिलिस्म टूटेगा : शेखावत

जैसलमेर. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने दावा किया है कि इस बार जैसलमेर जिले में पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस की जीत का तिलिस्म टूटने वाला है। उन्होंने शुक्रवार को जैसलमेर प्रवास के दौरान नाचना हवेली में राजस्थान पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में कहा कि पूरे देश में परिवारवाद को नकार दिया गया है। शेखावत ने यह भी दावा किया कि इस बार के जिला परिषद व पंचायत समितियों के चुनाव में भाजपा शानदार सफलता हासिल करेगी।
केबिनेट मंत्री का परिवार ही बागी
उन्होंने कहा कि इन चुनावों में केबिनेट मंत्री के परिवार के लोग पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे हैं। शेखावत ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि केबिनेट मंत्री अपनी पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के विरोध में निर्दलीयों का प्रचार कर रहे हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति किसी भी पार्टी के लिए नहीं हो सकती। वह भी देश की सबसे पुरानी पार्टी जिसने 55 साल देश पर राज किया है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के जिला परिषद में दो नामांकन खारिज होने और दो जगहों पर अपने उम्मीदवार खड़े नहीं कर निर्दलीयों को समर्थन दिए जाने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि इन प्रश्नों का उत्तर जिस दिन चुनाव परिणाम आएगा और भाजपा का प्रमुख बनेगा, सबको मिल जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा की तरफ से वे तीसरी बार प्रचार के लिए आए हैं, लेकिन कांग्रेस का कोई बाहरी नेता यहां नहीं पहुंचा तब उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। स्वयं के विषय में उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर के चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करना उनके लिए गंगा स्नान के समान है।
कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
इस अवसर पर शेखावत ने सीमाजन कल्याण समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मुरलीधर खत्री, शरद व्यास, हरिवल्लभ ओझा, वासुदेव से मुलाकात की। गौरतलब है कि सक्रीय राजनीति में आने से पहले गजेंद्रसिंह शेखावत ने लम्बे अर्से तक सीमाजन कल्याण समिति के पदाधिकारी के तौर पर सीमा क्षेत्र में कार्य किया है।