scriptइस बार वृद्धों की होगी सरकार, वृद्ध प्रत्याशियों की संख्या अधिक | This time the government will be old, the number of old candidates wil | Patrika News

इस बार वृद्धों की होगी सरकार, वृद्ध प्रत्याशियों की संख्या अधिक

locationजैसलमेरPublished: Jan 26, 2021 06:13:58 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– कोई करोड़पति, तो कोई लखपति लड़ रहा है चुनाव- कहीं भाजपा-कांग्रेस के बीच, तो कहीं निर्दलीयों के साथ मुकाबला

पोकरण. कोरोना संक्रमण की महामारी के कारण परमाणु नगरी पोकरण की नगरपालिका के चुनाव भले ही पांच महिने की देरी से हुए हो, लेकिन देरी के बाद भी चुनाव काफी रोचक नजर आ रहा है। इस बार कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों में वृद्धों की तादाद अधिक है, तो इनमें करोड़पति व लखपति भी शामिल है। कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, तो कुछ वार्डों में पार्टी के सामने निर्दलीय टक्कर देते नजर आ रहे है। गौरतलब है कि पोकरण नगरपालिका बोर्ड के लिए 28 जनवरी को मतदान होगा। जिसको लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चुनावी प्रचार जोरों पर चल रहा है। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता प्रचार में जुटे हुए है और घर-घर जाकर मत एवं समर्थन की अपील करते नजर आ रहे है। प्रत्याशियों की ओर से निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई, तो कोई प्रत्याशी मध्यम परिवार का, कोई करोड़पति, तो कोई लखपति निकला। नामांकन पत्रों को देखने पर जानकारी मिली कि उच्च शिक्षा प्राप्त किए प्रत्याशियों की संख्या बहुत कम है। कोई निरक्षर, साक्षर, कोई हायर सैकंडरी तक ही सीमित रहा है। कुछेक प्रत्याशी ही बीए व उससे अधिक की पढ़ाई पूरी कर पाए है।
ये है लखपति व करोड़पति प्रत्याशी
प्रत्याशियों की ओर से अपने नामांकन पत्रों के साथ दिए गए शपथ पत्र में उल्लेखित स्वयं, पति/पत्नी व आश्रितों के पास नकद, बैंक जमा, सोने चांदी के आभुषण, भूमि की अनुमानित लागत के आधार पर निकाली गई सम्पत्ति।
नाम पार्टी वार्ड सम्पत्ति
खतीजो कांग्रेस १ 17 लाख
खेताराम माली भाजपा ४ 20 लाख
आईदान माली निर्दलीय 4 3 करोड़
दिनेशकुमार व्यास भाजपा 5 7 करोड़
देवेन्द्रप्रसाद जोशी भाजपा 6 10 लाख
नारायणलाल रंगा कांग्रेस 6 74 लाख
नंदाबाई कांग्रेस 7 28 लाख
मीना निर्दलीय 7 81 लाख
शोभा कांग्रेस 9 14 लाख
आनंदीलाल गुचिया कांग्रेस 10 1 करोड़
मनीष पुरोहित भाजपा 10 38 लाख
मुरलीमनोहर जोशी कांग्रेस 12 13 लाख
विनोदकुमार गांधी भाजपा 12 44 लाख
नारायणदास शर्मा निर्दलीय 13 50 लाख
किशन शर्मा निर्दलीय 14 33 लाख
जितेन्द्र बोहरा भाजपा 15 66 लाख
विजेता बिस्सा कांग्रेस 15 18 लाख
राजेन्द्र गुचिया निर्दलीय 15 3 करोड़
इच्छालाल भाजपा 16 86 लाख
रमेश माली कांग्रेस 16 1 करोड़
श्रीकिशन कांग्रेस 17 4 करोड़
जेणब कांग्रेस 18 12 लाख
बबलीदेवी भाजपा 18 20 लाख
अमतुल्ला कांग्रेस 19 26 लाख
कमलाकुमारी भाजपा 20 11 लाख
भंवरी कांग्रेस 20 16 लाख
सवाईसिंह कांग्रेस 21 24 लाख
राजेन्द्रसिंह निर्दलीय 21 21 लाख
सोनीदेवी भाजपा 22 12 लाख
परमाराम कांग्रेस 23 25 लाख
ये है उच्च शिक्षा प्राप्त पार्टी प्रत्याशी
नाम वार्ड प्राप्त शिक्षा
अरुणकुमार 2 बीए
आईदान 4 बीए
देवेन्द्रप्रसाद 6 एमए एलएलबी
शोभा 9 बीए बी.एड
मनीष 10 बीए एलएलबी
पप्पुलाल शर्मा 13 बीए
विजयकुमार व्यास 13 एमए
विजेता 15 बीए एलएलबी
सुमनकुमारी 23 बीए
50 वर्ष से अधिक उम्र के भाजपा-कांग्रेस से प्रत्याशी
नाम वार्ड उम्र
खतीजो 1 59
नारायणदास 3 52
मांगीलाल 3 57
खेताराम 4 60
भगवानाराम 4 56
आईदान 4 61
नारायणलाल 6 58
नंदाबाई 7 51
नर्बदा 7 58
आनंदीलाल गुचिया 10 65
मुरलीमनोहर 12 51
विनोदकुमार 12 51
भाटीलाल 14 62
इच्छालाल 16 63
रमेश माली 16 55
चैनाराम 17 76
श्रीकिशन 17 62
जेणब 18 70
अमतुल्ला 19 53
सोनीदेवी 22 74
परमाराम 23 60
डूंगरराम 24 70
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो