
जैसलमेर पुलिस ने अपहरण व मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 29 सितंबर को माधव सिंह पुत्र मदनसिंह निवासी एको की पोल ने पर्चा बयान कर बताया कि उसके छोटे भाई श्रवणसिंह ने देवातु की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से लडक़ी का पूरा परिवार नाराज था। गत 28 सितंबर की शाम करीब पौने नौ बजे वह और उसका दोस्त पप्पूसिंह दोनों मोटरसाइकिल रवाना हुए। इस दौरान एक वाहन में आए चार जनों ने उनका अपहरण किया और देवातू ले गए। मार्ग में आरोपियों ने उनसे मारपीट भी की, साथ ही मोबाइल भी छीन लिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पोकरण थानाधिकारी बाबूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी लखसिंह पुत्र नरपतसिंह निवासी हनुमाननगर, प्रयागसिंह पुत्र सगतसिंह निवासी अवाय और भगवानाराम उर्फ भवानी पुत्र सुमेरराम भील निवासी सरदारपुरा मोहनगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Published on:
19 Nov 2024 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
