
Holi special: रंग-गुलाल की बारिश, सराबोर हुआ जैसाण
Holi special: मरुप्रदेश के लोक जीवन में भिन्न भिन्न पर्वों, त्यौहारों और मेले मगरियों में गीतों का काफी महत्व है। यहां मंदिरों में भी सूरदास, मीरा, चन्द्रसखी आदि कवियों के ब्रज और राजस्थानी में रचे हुए गीत गूूंजने लगे है। स्वर्णनगरी में भी अब होली का रंग जमने लगा है। हाथों में पिचकारी लिए उत्साहित बच्चों की धमा चौकड़ी भी शहर के गली-मोहल्लों में देखी जा सकती है, वहीं मुख्य बाजारों में पिचकारी, रंगों व गुलाल की सजी दुकानों से अब होली पर्व का अहसास होने लगा है। चंग भी होली पर्व से पूर्व गली-मोहल्लों व चौराहों में गूंजते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों व घरों में भी फाग गीतों की कैसेट्स व होली के फिल्मी गीत बजने से माहौल होलीमय हो रहा है।
सीएलजी की बैठक का आयोजन
लाठी क्षेत्र में होली पर्व को लेकर लाठी पुलिस थाने में थानाधिकारी सुखराम बिश्नोई कि अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रंगों के पर्व होली को भाईचारे की भावना के साथ मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का निर्णय लिया गया।
Published on:
24 Mar 2024 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
