संकट में पुलिसीयों के सिर में लगेगी ‘तीसरी आंख’
संकट काल में पुलिस का हेलमेट होगा ‘तीसरी आंख’
-जैसलमेर पुलिस को शुरुआती दौर में मिलेंगे अत्याधुनिक तकनीकी से लैस चार हेलमेट
-जैसलमेर में बीस हेलमेट की मांग
जैसलमेर . दंगा, बलवा और आंदोलनों के अप्रिय हालात में अब पुलिस का हेलमेट ही उसकी ‘तीसरी आंख’ होगा। राज्य सरकार ने अत्याधुनिक तकनीकी से लैस इस तरह के हेलमेट पुलिस को मुहैया करवाने शुरू कर दिए हैं? जैसलमेर ?? पुलिस को आगामी दिनों में ऐसे चार हेलमेट मिलने वाले हैं। हालांकि जिला पुलिस प्रशासन ने जिले की भौगोलिक विशालता के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय को 20 हेलमेट की मांग भिजवाई है। पुलिस प्रशासन आशान्वित है कि, पहली खेप में भले ही चार हेलमेट मिले, लेकिन बाद में मांग के अनुरूप हेलमेट मिल जाएंगे।
उपयोगी साबित होंगे
मुख्यालय की तरफ से वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा वाले हेलमेट पुलिस के लिए निश्चित रूप से उपयोगी साबित होंगे। इससे आंदोलन आदि के दौरान वीडियोग्राफी करने वाले पुलिसकर्मी की सुरक्षा भी खतरे में नहीं पड़ेगी। जल्द ही ये हेलमेट जैसलमेर पहुंच जाएंगे।
-गौरव यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर