
सैलानियों की कार पलटी, महिला की मौत, 3 घायल
- आकल फांटा के पास हुआ हादसा
सैलानियों की कार पलटी, महिला की मौत
जैसलमेर. जिला मुख्यालय के समीप आकल फांटा के पास गुजराती सैलानियों की कार पलटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार महिला की मौत हो गई जबकि 3 जने घायल हो गए। यह कार अहमदाबाद से जैसलमेर भ्रमण के लिए आ रहे सैलानियों की थी। बताया जाता है कि कार का टायर फट जाने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार किया गया। हादसे में घायल 2 जने गंभीर बताए जा रहे हैं जबकि एक को मामूली चोट आई। हादसे में महिला अस्मिता आचार्य (30) कार पलटने के दौरान बाहर गिर जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं रोहित प्रजापत, मानसी व किशन आचार्य सभी निवासी अहमदाबाद घायल हो गए। अस्पताल पहुंची सदर पुलिस ने मृतका का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिवारजनों को सूचित किया।
Published on:
19 Jan 2024 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
