20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ट्रांसफार्मर हुआ चोरी, तो तार को भी काट ले गए साथ

ट्रांसफार्मर हुआ चोरी, तो तार को भी काट ले गए साथ
less than 1 minute read
Google source verification
Video: ट्रांसफार्मर हुआ चोरी, तो तार को भी काट ले गए साथ

Video: ट्रांसफार्मर हुआ चोरी, तो तार को भी काट ले गए साथ

नोख. क्षेत्र के बोड़ाना व आसपास क्षेत्र में विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। गत दिनों नहरी क्षेत्र से एक विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हो गया, तो इसके पास ही लगी एक हाईटेंशन विद्युत तार भी काटकर ले गए। एक तार सड़क पर झूलता होने के कारण हादसे की भी आशंका बनी हुई है। गुरु जम्भेश्वर लिफ्ट नहर से निकले बोड़ाना माइनर की डिग्गी संख्या तीन पर स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर गत कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोर चुरा ले गए। चोरों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने खेतों के बीच धोरों में स्थित इस ट्रांसफार्मर को रात में चोरी कर ले गए। बोड़ाना के इस विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी के घटनास्थल के पास व जोधपुर के पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित राजीव गांधी लिफ्ट नहर के पास से ही निकल रही एक हाईटेंशन लाइन के तार कटे हुए सड़क मार्ग पर पड़े है। जिससे आम रास्ते पर आवागमन मुश्किल हो गया है तथा इस तार से हादसे की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह लाइन लम्बे समय से बंद होने के कारण इसके तार लगातार चोरी हो रहे है। नहर की सड़क के आसपास काटे गए तार पड़े है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।