8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्नोई के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आज

विश्नोई के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Oct 2021, 7:15 AM IST

विश्नोई के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आज

विश्नोई के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आज

लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के निवासी शहीद सुखराम विश्रोई के 18वें शहादत दिवस के मौके पर गांव के बलवंत चौक में स्थित शहीद स्मारक पर रविवार सुबह साढे नौ बजे सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। गौरतलब है कि धोलिया निवासी सुखराम विश्रोई भारतीय थल सेना की 269 रेजीमेंट में गनर के पद पर कार्यरत थे तथा 31 अक्टूबर 2003 को जम्मू कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। शहीद सुखराम स्मृति संस्थान के सचिव रामरख विश्रोई ने बताया कि रविवार को शहीद सुखराम विश्रोई के 18वें शहादत दिवस पर गांव के बलवंत चौक में मुख्य चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी की अध्यक्षता, जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, सैनिक कल्याण अधिकारी लालाराम, पूर्व सैन्य एवं कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सगतसिंह, ग्राम पंचायत धोलिया सरपंच शिवरतन गोदारा के विशिष्ट आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी को समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
तैयारियां पूर्ण
धोलिया गांव में शहीद सुखराम विश्नोई के 18 वें शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली है। ग्रामीण की ओर से शुक्रवार को शहीद स्मारक के पास सफाई अभियान चलाया। इसके तहत स्मारक के पास बिखरे कचरे को एकत्रित कर जलाया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गांव के भंवरलाल, गौरीशंकर पूनिया, लक्ष्मणराम, सचिन डारा, योगेश बिश्नोई, संदीप बिश्नोई सहित ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।