25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज बस की चपेट में आने से दो गायें बनी काल का ग्रास

पोकरण क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास रोडवेज की एक बस की दो गायों से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

पोकरण क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास रोडवेज की एक बस की दो गायों से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार देर शाम एक रोडवेज की बस खेतोलाई गांव के पास से गुजर रही थी। इस दौरान दो गायें अचानक सड़क पर आ गई। जिससे बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही गायों की मौत हो गई। साथ ही बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में बस सवार किसी यात्री को चोट नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसी प्रकार हादसे के दौरान एक स्कूल बस भी सामने से आ रही थी। जिसके चालक ने सूझबूझ से बस को सड़क से नीचे उतार दिया। जिससे दोनों बसें आपस में टकराने से बच गई और बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर लाठी थाने से सहायक उपनिरीक्षक इन्द्रराम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया।