4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो गुटों में इस बात को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, 10 जने हुए घायल

घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
दो गुटों में इस बात को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

दो गुटों में इस बात को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, 10 जने हुए घायल

पोकरण/जैसलमेर
पोकरण पुलिस थाना क्षेत्र के केरावा गांव में दो गुटों में भूमि विवाद को लेकर खूनी सँघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें पोकरण के सरकारी अस्पताल पहुचाया गया। यहां से गम्भीर घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कैरावा गांव के दो भाइयों के परिवारों में मीरे खां व अलादीन खां के परिवार में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद आपस मे दोनों के परिवारों ने एक दूसरे से झगड़ना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच खूनी संघर्ष प्रारभ हो गया। जिसमें 10 लोग गम्भीर घायल हो गए।

सभी घायलो को 108 एंबुलेंस से पोकरण के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ पर सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। वहीं गम्भीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। पोकरण पुलिस ने अस्पताल पहुच कर घायलो के बयान दर्ज किए। मामले की जांच चल रही है।