6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: असंतुलित होकर पोल से टकराई कार, दो घायल

लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के मुख्य बाजार में बुधवार शाम सामने से गलत साइड आ रही गाड़ी से बचने के प्रयास में एक कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Video: असंतुलित होकर पोल से टकराई कार, दो घायल

Video: असंतुलित होकर पोल से टकराई कार, दो घायल

लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव के मुख्य बाजार में बुधवार शाम सामने से गलत साइड आ रही गाड़ी से बचने के प्रयास में एक कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे ग्रामीणों द्वारा लाठी चिकित्सालय लाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एक ही परिवार के पर्यटक एक कार मे सवार होकर जयपुर से जैसलमेर नए साल को लेकर घूमने के लिए जा रहे थे। इस दौरान धोलिया गांव के मुख्य बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग - 11 पर जैसलमेर की तरफ से गलत साइड में आ रही कार से बचने के प्रयास में उनकी कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर सड़क के किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में सवार कैलाश (38) पुत्र हरिचरण शर्मा, दक्ष (14) पुत्र कैलाश शर्मा दोनों निवासी जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण बाबूलाल गोदारा, विकास गोदारा, अनिल बिश्नोई, राधेश्याम पेमाणी, देवकिशन कपिल विश्नोई, श्याम फोजी, मनमोहन गोदारा सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। दोनों घायल युवकों को अपने निजी वाहन से लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां पर दोनों घायलों का लाठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष थानवी, जयनारायण विश्नोई, दुर्गाराम भील आदि ने उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर लाठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की।