13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी का किया असफल प्रयास, पुलिस की पकड़ से दूर है अज्ञात चोर

चोरी का किया असफल प्रयास, पुलिस की पकड़ से दूर है अज्ञात चोर

less than 1 minute read
Google source verification
चोरी का किया असफल प्रयास, पुलिस की पकड़ से दूर है अज्ञात चोर

चोरी का किया असफल प्रयास, पुलिस की पकड़ से दूर है अज्ञात चोर

लाठी. गांव में गत कई दिनों से चोरी की वारदातें बढऩे से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कुछ दिन पूर्व पानी के एक आरओ प्लांट में अज्ञात चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। गांव में स्थित पानी के एक आरओ प्लांट के संचालक रात को दुकान बंद कर घर चले गए तथा कुछ कार्मिक छत पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के मुख्य द्वार पर लगे ताले को कटर व हथोड़े से तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन कार्मिक की जाग हो जाने से अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए। जबकि कटर, प्लास, हथोड़ा मौके पर ही छोड़ गए। इसी प्रकार गत माह एक होटल के कार्मिक का मोबाइल अज्ञात चोर चुरा ले गए। घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति का मोबाइल भी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। तीनों पीडि़ों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट भी पेश की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है तथा चोर अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।