
युवा दिवस पर हुए विविध आयोजन, मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
जैसलमेर जिले भर में युवा दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद जयंती भी मनाई गई। स्थानीय एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसएस मीना ने बताया कि उत्तिष्ठ जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत जैसे नारों के साथ युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जीवनशैली को आत्मसात करने की बात कही। कार्यक्रम में तिलोकचंद खत्री, प्रो. लक्ष्मीनारायण नागौरी, प्रो गिरीश नाथ झा, डॉ. बीआर गाड़ी, विकास केवलिया, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छत्रैल में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कॅरियर मेले का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान चांद मोहम्मद की ओर से इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय के बारे में बताया और युवा दिवस के रूप में मनाए जाने पर बधाई प्रस्तुत की। अध्यापकों ने बालकों के भविष्य निर्माण में आज के दिन की उपादेयता को बताया और सार गर्भित वार्ताएं में प्रस्तुत की। इस अवसर पर बाल संसद का गठन किया गया और विद्यालय प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वच्छता मंत्री और पोषाहार मंत्री के लिए मतदान करवा कर बाल संसद को सपथ दिलवाई गई।
Published on:
12 Jan 2024 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
