
सप्ताह भर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, महिला वर्ग को समर्पित रहेगा सप्ताह
जैसलमेर. स्वतंत्र सेनानी लालचंद जोशी की 12 वीं पुण्यतिथि 12 फरवरी को मनाई जाएगी। लालचंद जोशी स्मृति संस्थान के सुरेश जोशी ने बताया कि इस बार यह पुण्यतिथि महिला वर्ग को समर्पित रहेगी। समूचे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जोशी के जीवन से सभी को रु-ब-रु करवाया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को मूल सागर एवं माणपिया गांव से कार्यक्रम का आगाज होगा। जोशी के ग्रामीण क्षेत्र के प्रति आत्मीय लगाव को ध्यान में रखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूलसागर एवं माणपिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम प्रभारी सीमा जोशी और आशा जोशी ने बताया कि जोशी जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत शाला प्रधान विनोद व्यास ने की। नितेश जोशी ने स्वतंत्रता सैनानी जोशी के राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन यात्रा से सभी बच्चों को परिचित करवाया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूल सागर में बिन्दी, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सुमन भाटी, रेखा, सपना, बबीता एवं कैलाश के मार्गदर्शन में किया गया। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माणपिया में लंगड़ी टांग रेस, चम्मच रेस, बोरी रेस, तीन टांग रेस, गुब्बारा फोड़ो तथा लोंग जंप प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रियंका विश्नोई व अरुणा विश्नोई के मार्गदर्शन में किया गया। संस्थान के प्रतिनिधि मनोज व्यास ने बताया कि बिंदी प्रतियोगिता में बादल, नितेश व रुपेश, बलून प्रतियोगिता में मोनिका जयश्री व मोनिका म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सनम, शबनम व योगिता चित्रकला प्रतियोगिता में खेताराम, मोनिका व नितेश ने क्रमश: तृतीय द्वितीय व प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार माणपिया स्कूल में आयोजित लंगड़ी टांग रेस में रईस, कमलाराम व बाजे खा चम्मच रेस में अमीरा, मरियम व बचाई बोरी रेस में बिलाल, भूपेंद्र, बसीर व मेहराब तीन टांग रेस में प्रताप व चेतन, भूपेंद्र व दुर्जन तथा गोपाल व धन्ना गुब्बारा फोड़ों प्रतियोगिता में पलक अंशु व कल्पना तथा लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता में फिरोज बसीर व पलक ने क्रमश: तृतीय, द्वितीय व प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही साथ नारी सशक्तिकरण का संकल्प भी दिलवाया गया। इस अवसर पर जोशी परिवार के सोनम, मृणालिनी, पार्थ, चिराग और दिव्या उपस्थित थे।
Published on:
07 Feb 2022 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
