
Video: हाइटेंशन तार टूटा, गाय की मौत, लगाया लापरवाही का आरोप
लाठी. क्षेत्र के जेठा गांव में गुरुवार को सुबह एक हाइटेंशन विद्युत तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस दौरान चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। जेठा गांव में सोजिया जीएसएस से जेठा गांव के पास नलकूपों की तरफ जा रही हाइटेंशन विद्युत तार गुरुवार को सुबह टूटकर अचानक नीचे गिर गई। इस दौरान यहां विचरण कर रही एक गाय की मौत हो गई। साथ ही यहां से गुजर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई तथा सूचना पर डिस्कॉम की ओर से विद्युत आपूर्ति बंद की गई। गनीमत रही कि विद्युत तार टूटकर नीचे गिरने के दौरान यहां कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया।
लगाया आरोप, किया प्रदर्शन
हादसे के बाद ओमसिंह, बाबूसिंह, प्रेमसिंह, रायमलराम, गोपालराम, बूलाराम, नरेन्द्रसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि आए दिन यहां तारें टूटने की घटनाएं हो रही है। गत 1 सप्ताह पूर्व देवीसिंह पुत्र उत्तमसिंह के नलकूप पर विद्युत तार टूट जाने के कारण किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। बार-बार घटनाएं होने के बावजूद डिस्कॉम कोई ध्यान नहीं दे रही है। तार टूटने के दौरान यहां कोई व्यक्ति नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि किसानों के नलकूप सगरा फीडर से जुड़े हुए है। इस विद्युत लाइन पर लोड अधिक होने के कारण आए दिन तारें टूटने की घटनाएं हो रही है। कई बार अवगत करवाने के बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने बताया कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता है तो उनकी ओर से आंदोलन किया जाएगा।
Published on:
03 Nov 2022 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
