नोख. जिले के नोख पुलिस थाना ने शुक्रवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस ने शराब परिवहन कर रहे पिकअप वाहन के साथ साथ उसके लिए एस्कोर्ट कर रहे स्कोर्पियो गाड़ी को कई किलोमीटर तक पीछा कर दबोचने में सफलता प्राप्त की है । इस कार्यवाही में 153 कर्टन अवैध शराब के साथ साथ दो वाहन जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।