8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: नहीं पहुंचे कार्मिक, आधार कार्ड नहीं बनने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

नहीं पहुंचे कार्मिक, ग्रामीण हुए परेशान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Dec 2020, 9:33 AM IST

Video: नहीं पहुंचे कार्मिक, आधार कार्ड नहीं बनने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Video: नहीं पहुंचे कार्मिक, आधार कार्ड नहीं बनने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

नोख. गांव में सोमवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में प्रस्तावित आधार कार्ड शिविर का आयोजन नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। गौरतलब है कि गांव में आधार कार्ड बनाने के लिए कोई सैंटर स्थापित नहीं है। केन्द्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवारों के सभी सदस्यों के आधार कार्ड होना आवश्यक है। क्षेत्र के कई ग्रामीणों व बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हुए है। ऐसे में उनकेे योजना से वंचित होने का भय सता रहा है। इसी को लेकर रसद कार्यालय की ओर से सोमवार को गांव में आधार कार्ड के लिए शिविर लगाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सूचना पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे शिविर स्थल नोख के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहुंचे, लेकिन यहां कोई कार्मिक नहीं पहुंचा। नोख सहित ठाकरबा, बीठे का गांव, गेलाबा, मेघवालों की ढाणी, रामनगर, ढालेरी, तालरिया, बोड़ाना तथा 70 किमी दूर टावरीवाला ग्राम पंचायत क्षेत्र से से भी ग्रामीण यहां पहुंचे, लेकिन आधार कार्ड बनाने के लिए किसी कार्मिक के यहां नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हुई। आधार कार्ड बनवाने के लिए कई ग्रामीण अपना कामकाज छोड़कर यहां पहुंचे। इसी प्रकार कई किसान व मजदूर खेतों का काम छोड़कर यहां पहुंचे। जिन्हें आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण दोहरी मार झेलनी पड़ी।