8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: अमर शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी की प्रथम पुण्यतिथि पर समारोह का हुआ आयोजन

शहीद को अर्पित किए श्रद्धासुमन, शहीदों के परिजनों का किया सम्मानकोविड 19 के नियमों के तहत श्रद्धांजलि समारोह का हुआ आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 29 Sep 2020, 10:56 AM IST

Video: अमर शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी की प्रथम पुण्यतिथि पर समारोह का हुआ आयोजन

Video: अमर शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी की प्रथम पुण्यतिथि पर समारोह का हुआ आयोजन

मोहनगढ कस्बे में सोमवार को अमर शहीद नायक राजेन्द्र सिंह भाटी सेना मेडल के प्रथम शहादत दिवस के अवसर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन पुलिस थाने के सामने शहीद स्मारक पर सुबह दस बजे से किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचने वाले सभी आगन्तुकों की कोविड 19 के तहत मेडिकल टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई। साथ ही हाथ सेनेटाईज करवाने के साथ ही मास्क भी उपलब्ध करवाये गए। श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महंत निरंजन भारती, विषिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जैसलमेर सांग सिंह भाटी, छोटू सिंह भाटी, पूर्व विधायक पोकरण शैतान सिंह राठोड़, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व प्रधान मूला राम चैधरी, पूर्व यूआईटी चेयरमेर उम्मेद सिंह तंवर, संघ प्रचार नींब सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के अध्यक्ष सगत सिंह भाटी, राज परिवार सदस्य षिवेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच दोस्त अली सांवरा मौजूद रहे।
शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी को अर्पित किए श्रद्धासुमन:-
मोहनगढ के अमर शहीद नायक राजेन्द्र सिंह भाटी सेना मेडल का प्रथम बलिदान दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दूर दराज के इलाकों से भी काफी संख्या में लोग मोहनगढ पहुंचे। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान पुलिस के जवानों द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी को गार्ड आॅफ आॅनर्स भी दिया गया। उसके उपरान्त अतिथियों द्वारा भारत को पुष्प अर्पित किए गए। शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रगीत के साथ ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
शहीदों के परिजनों का किया सम्मान:-
अमर शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी के प्रथम बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में जैसलमेर जिले शहीदों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में वीरांगनाओं तथा शहीद के परिजनों का शाॅल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी के तीन वर्षीय पुत्र को अतिथियों ने शाॅल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं अमर शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी स्मृति संस्थान द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। षिक्षाविद् राणा राम सुथार द्वारा शहीद की जीवनी पर प्रकाष डाला गया। वहीं मोहनगढ निवासी विजय गोयल द्वारा शहीद पर लिखी रण में रमियों राजेन्द्र नामक कविता का पाठ किया गया। पिछले दिनों शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी की स्मृति में आयोजित की गई कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान सभी अतिथियों द्वारा उपस्थित जन समूह को संबोधित किया गया। वहीं श्रद्धांजलि समारोह में सहयोग करने वाले सभी भामाषाहों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष बाल मुकुन्द वासू, उपाध्यक्ष अंतर खां सांवरा, चन्द्रवीर सिंह भाटी, प्रेम करण सिंह भाटी, स्वरूप सिंह सत्ता, कमल किषारे, मनोहर सिंह सत्ता आदि द्वारा सहयोग किया गया। बाहर से पधारे सभी आगन्तुकों के लिए व्यापार मण्डल मोहनगढ की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के संरक्षक षिक्षाविद् कांता प्रसाद वासू ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन दलपत सिंह पूनमनगर द्वारा किया गया।