6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: ट्रेलर व कार की हुई भिड़ंत, सेना के नायक की हुई मौत

- पोस्टमार्टम के बाद सैन्य सम्मान के साथ किया गया रवाना

2 min read
Google source verification
Video: ट्रेलर व कार की हुई भिड़ंत, सेना के नायक की हुई मौत

Video: ट्रेलर व कार की हुई भिड़ंत, सेना के नायक की हुई मौत

पोकरण/रामदेवरा. रामदेवरा थानाक्षेत्र के सूजासर गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार की देर रात एक ट्रेलर व कार की भिड़ंत में कार सवार सेना के नायक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फलोदी के टेकरा निवासी 15 कुमाऊ रेजीमेंट के नायक देवीसिंह पुत्र सुमेरसिंह 13 राष्ट्रीय राइफल्स जम्मु कश्मीर में तैनात है। इन दिनों वे छुट्टी पर घर आए हुए थे। गुरुवार देर रात देवीसिंह अपनी कार से रामदेवरा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सूजासर गांव के पास ओवरब्रिज पर बोरियों से भरे एक ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा चालक देवीसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर रामदेवरा पुलिस तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एम्बुलेंस व क्रेन मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से मृतक के शव को पोकरण के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। क्रेन की सहायता से वाहनों को सड़क से दूर कर यातायात सुचारु किया गया।
जवानों की लगी भीड़, नम आंखों से दी विदाई
घटना की सूचना पर पोकरण आर्मी स्टेशन से 17 ग्रेनेडियर के लेफ्टीनेंट एस.एस. काले, सुबेदार सरदारसिंह व बड़ी संख्या में जवान अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। यहां जवानों ने घटना पर दु:ख जताया तथा नम आंखों से नायक देवीसिंह को श्रद्धांजलि दी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई केे बाद परिजन व जवानों ने शव अपने कब्जे में लिया। जवानों की ओर से शव को बॉक्स में रखा गया तथा उस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा चढ़ाया गया। जवान सैन्य सम्मान के साथ नायक देवीसिंह के शव को लेकर पैतृक गांव टेकरा के लिए रवाना हुए। जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना से टेकरा व आसपास क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनकी अंतिम शवयात्रा में भी लोगों की भीड़ उमड़ी।