6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राम विकास अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

-मेट की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई-मस्टरोल पारित करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

less than 1 minute read
Google source verification
ग्राम विकास अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ग्राम विकास अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,ग्राम विकास अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,ग्राम विकास अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जैसलमेर. जिले की सम पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत सीतोड़ाई के ग्राम विकास अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर शाखा ने पांच हजार रुपए की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीतोड़ाई पंचायत के अधीन मौकल नाडी पर चल रहे नरेगा कार्य के मेट जितेंद्र कुमार प्रजापत निवासी सीतोड़ाई की शिकायत पर ग्राम विकास अधिकारी बलवंतसिंह पुत्र पूरणमल निवासी गांव नागलए तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ को ब्यूरो ने रविवार को पकड़ा। ब्यूरो के उपअधीक्षक अनिल पुरोहित ने बताया कि परिवादी मेट जितेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि नरेगा कार्य पर मजदूरों की राशि का मस्टरोल में इंद्राज करने तथा मस्टरोल पारित करने की एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग ग्राम विकास अधिकारी बलवंतसिंह ने गत 17 जुलाई को की। इसकी शिकायत मेट ने सोमवार को ब्यूरो कार्यालय में पेश की। तब ब्यूरो की तरफ से ट्रेप की योजना बनाई गई। जितेंद्र कुमार को रंग लगे पांच हजार रुपए के नोट दिए गए। जिन्हें जैसलमेर स्थित पंचायत समिति सम कार्यालय में बलवंतसिंह ने उससे लेकर अपनी पेंट की जेब में रख लिया। इसके बाद वहां मौजूद ब्यूरो सदस्यों ने बलवंतसिंह की जेब से उक्त राशि बरामद की और उसके हाथ व पेंट की जेब धुलवाने पर गुलाबी रंग निकल गया। बाद में बलवंतसिंह को अग्रिम कार्रवाई के लिए ब्यूरो कार्यालय लाया गया।
आज कोर्ट में करेंगे पेश
उपअधीक्षक अनिल पुरोहित ने बताया कि ट्रेप की कार्रवाई के बाद ग्राम विकास अधिकारी के घर की तलाशी ली गई, जिसमें कुछ विशेष नहीं मिला। बलवंतसिंह को मंगलवार को जोधपुर स्थित एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उपअधीक्षक अनिल पुरोहित के नेतृत्व में सोमवार को की गई एसीबी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक चेतनराम, दुर्गसिंह, संग्रामसिंह, शिवप्रताप, नरेंद्रसिंह, गुमानाराम, शेराराम आदि शामिल थे।