24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer: विद्यालय पर ताला जड़कर किया विरोध प्रदर्शन, तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर माने ग्रामीण

दूधली नाडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। 19 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल तीन शिक्षक कार्यरत होने पर ग्रामीणों ने शिक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विद्यार्थियों का प्रवेश भी रोक दिया। बाद में प्रशासन ने तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने पर सहमति दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
2 min read
Google source verification
pokaran news photo

पोकरण. विद्यालय के आगे धरने पर बैठे ग्रामीण। पत्रिका

पोकरण. क्षेत्र के दूधली नाडी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिस पर तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई और धरना समाप्त करवाया गया। भणियाणा क्षेत्र के दूधली नाडी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के 19 पद स्वीकृत है। जबकि यहां केवल 3 शिक्षक ही कार्यरत है। जिसको लेकर शुक्रवार को सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए।

उन्होंने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था बिगड़ रही है और विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया, लेकिन यहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां जब तक शिक्षक नहीं लगाए जाते है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

लगाए तीन शिक्षक

सूचना पर मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय से कार्मिक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद वर्तमान सत्र के लिए तीन शिक्षकों की विद्यालय में प्रतिनियुक्ति करने का आश्वासन दिया गया। जिस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

एकल अभियान का आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न, 22 आचार्यों ने लिया प्रशिक्षण

रामगढ़. एकल अभियान, संभाग राजस्थान (जोधपुर भाग) के तत्वावधान में अंचल जैसलमेर की ओर से जैसलमेर में आयोजित दस दिवसीय प्रारंभिक नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। गत 15 से 24 जुलाई तक चले इस वर्ग में विभिन्न संचों से आए 22 नवीन आचार्य भाई-बहनों ने पूर्ण अनुशासन व उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में अंचल समिति सचिव ताराचंद शर्मा ने कहा कि एकल अभियान केवल शिक्षा का कार्य नहीं, बल्कि ग्रामोदय से राष्ट्रोदय का विराट अभियान है। उन्होंने आचार्यों से अपने-अपने गांव में संस्कारयुक्त शिक्षा, सामाजिक जागरण और राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित करने का आह्वान किया। अंचल अभियान प्रमुख शमनराम ने राष्ट्रीय हित और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में एकल अभियान की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि अभियान वर्षों से पिछड़े, वनवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरण का कार्य कर रहा है।