8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर्षोल्लास केे साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती

हर्षोल्लास केे साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 26 Feb 2021, 8:50 AM IST

हर्षोल्लास केे साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती

हर्षोल्लास केे साथ मनाई विश्वकर्मा जयंती

जैसलमेर. शहर के विश्वकर्मा सुथार समाज भवन में भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती की पूर्व संध्या को बुधवार की रात जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। गुरुवार को सुबह समाज के भवन में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 10 जोड़ों ने अपनी ओर से आहुतियां दी। इस दौरान समाज के अध्यक्ष हुकमाराम मूलाना, उपाध्यक्ष सगताराम पूनमनगर, सचिव प्रेम, सहसचिव प्रकाश डेढ़ा धायसर, व्यवस्थापक धन्नीराम, सहव्यवस्थापक रामलाल सहित समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष खेताराम नेहड़ाई ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। शहर की सांवल कॉलोनी में समाज के निर्माणाधीन भवन के कार्य से अवगत करवाया। साथ ही समाज के लोगों से भवन निर्माण में सहयोग का आह्वान किया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत डॉ.देवाराम मंडाई की ओर से प्रसादी का वितरण किया गया। अध्यक्ष हुकमाराम व वैशाखी महंत नारायणभारती ने देवाराम सुथार का अभिनंदन किया। जयंती के मौके पर जैसलमेर विधायक रूपाराम धणदे व पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने भी समाज के भवन पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में दर्शन किए।