7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीसुब महानिरीक्षक का दौरा, लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

सीसुब महानिरीक्षक का दौरा, लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

less than 1 minute read
Google source verification
सीसुब महानिरीक्षक का दौरा, लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

सीसुब महानिरीक्षक का दौरा, लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

जैसलमेर. सरहदी जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा का राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक पंकज गूमर ने दौरा कर सीमा सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। महानिरीक्षक ने 27 से 29 मई तक पाक सीमा से सटी जिले की सरहद का निरीक्षण किया। उनके जैसलमेर आगमन पर उप महानिरीक्षक, सेक्टर जैसलमेर उत्तर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। महानिरीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल संबंधी विषयों पर चर्चा की और सीमा प्रहरियों से मुलाकात कर कोरोना महामारी के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में महानिरीक्षक ने जैसलमेर क्षेत्र से लगती भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न सीमा चौकियों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही सीमा चौकी पर नवनिर्मित प्रहरी आवास का उद्घाटन किया। इस दौरान आईजी पंकज ने सैनिक सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने सीमा पर तमाम विषम व कठोर परिस्थितियों में अपने कत्र्तव्य का पालन कर रहे सीमा प्रहरियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की प्रथम रक्षा पंक्ति है, जो सीमा पर पड़ौसी देश के हर खतरे का सबसे पहले सामना करता है। इसके साथ ही सीमा पर निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया।