5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: Accident: हादसे में उड़े ट्रक के परखच्चे, 2 जवान घायल

लाठी गांव में शनिवार की रात भीषण सड़क हादसे में सेना के 2 जवान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Google source verification

लाठी गांव में शनिवार की रात भीषण सड़क हादसे में सेना के 2 जवान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सेना का एक ट्रक एमइएस से रवाना होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 को क्रॉस कर रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने कैम्प की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जैसलमेर से जोधपुर की तरफ जा रहे ईंटों से भरे ट्रक से सेना के ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गई। हादसे में ट्रक में सवार सेना के जवान बालकृष्ण (40) पुत्र हिरदाराम व बलवीर (42) पुत्र राजेन्द्रकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।