
Water problem: दुषित पानी की आपूर्ति का लिया जायजा
पोकरण. कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में गत कई दिनों से पोकरण-फलसूंड पेयजल लिफ्ट परियोजना के तहत हो रही गंदे, दुषित, मटमेले व बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण आमजन को परेशानी हो रही है। इसी को लेकर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ने सोमवार को परियोजना के हेडवक्र्स का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि परियोजना के तहत पोकरण कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नहर के पानी की आपूर्ति की जाती है। जिसके लिए बीलिया में हेडवक्र्स बनाया हुआ है। गत एक माह से गंदे, बदबूदार, दुषित पानी की आपूर्ति के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। आमजन को हो रही ्रपरेशानी को लेकर जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को मौका निरीक्षण करने व कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर अधीक्षण अभियंता जेराराम गेंवा रविवार की रात पोकरण पहुंचे। उन्होंने रविवार की रात व सोमवार को सुबह पोकरण-फलसूंड पेयजल लिफ्ट परियोजना के बीलिया हेडवक्र्स व शहरी जलप्रदाय योजना के एमबी वेल हेडवक्र्स का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बीलिया हेडवक्र्स पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि टर्बिडिटी अधिक हो जाने एवं पानी को पूरी तरह से शुद्ध नहीं किए जाने के कारण समस्या हो रही थी। उन्होंने हेडवक्र्स पर कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को टर्बिडिटी सही कर पानी को पूरी तरह से शुद्ध करने एवं इसके बाद ही जलापूर्ति करने के लिए निर्देशित व पाबंद किया। इस दौरान जैसलमेर से पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए आए विनोदकुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों के साथ ली बैठक
अधीक्षण अभियंता गेंवा ने कस्बे के अधिशासी अभियंता कार्यालय में जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शुद्ध पानी की आपूर्ति को लेकर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही इन दिनों चल रहे गर्मी के मौसम एवं क्षेत्र के रामदेवरा गांव में चल रहे ***** मेले के दौरान पानी की आपूर्ति नियमित रखने, पाइपलाइनों के लीकेज समय पर निकालने, अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध कार्रवाई करने, कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Updated on:
11 Sept 2023 09:23 pm
Published on:
11 Sept 2023 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
