4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Report: पोकरण में फिर बारिश, 21 एमएम रिकॉर्ड

पोकरण कस्बे में सोमवार को तड़के करीब 3 बजे बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुककर 4.30 बजे तक जारी रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर में पिछले दिनों की बारिश से मौसम के मिजाज में कोई तब्दीली नहीं आई है। सोमवार को भी दिन में तेज तपिश और उमस के कारण हर कोई परेशान नजर आया। शहर में घूमने आए पर्यटकों ने छाता तान कर गर्मी से बचाव का जतन किया। पोकरण कस्बे में सोमवार को तड़के करीब 3 बजे बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुककर 4.30 बजे तक जारी रहा। तहसील कार्यालय में लगे रेनगेज के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे तक 21 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से मौसम ठंडा व सुहावना हो गया। सोमवार को दिन भर आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही रही। रविवार दिन में बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था। रात में फिर तेज बारिश का दौर चला। रविवार दोपहर बाद मौसम साफ हो गया था। रात में आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। मध्यरात्रि बाद आसमान में घने बादल छा गए और रिमझिम फुहारें चलने लगी।

बड़ी खबरें

View All

जैसलमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग