10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Report: सांकड़ा में 2, फलसूंड में 8 व भणियाणा में 16 एमएम बारिश, किसान चिंतित

ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की रात बारिश का दौर चला। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गुरुवार की रात साढ़े सात बजे बाद सांकड़ा क्षेत्र, आठ बजे बाद फलसूंड क्षेत्र और 10 बजे बाद भणियाणा क्षेत्र में बारिश का दौर चला। तहसील कार्यालयों में लगे रेनगेज के अनुसार सांकड़ा में दो एमएम, फलसूंड में आठ एमएम व भणियाणा में 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से जगह-जगह पानी जमा हो गया। साथ ही मौसम ठंडा व खुशगवार हो गया। जिससे गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत मिली।

less than 1 minute read
Google source verification

किसानों की बढ़ी चिंता

सांकड़ा क्षेत्र में बिन मौसम की हुई बारिश से खेतों व नलकूपों पर खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। ईसब व जीरे की फसलें कई जगह अभी तक खड़ी है। बिन मौसम बारिश से कई जगह फसलों को नुकसान हुआ है।
दो एमएम बारिश से सड़कें तरबतर
पोकरण कस्बे में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर चला। जिससे मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार की शाम व रात में रुक-रुककर बारिश का दौर चला। शनिवार को दिन में दो-तीन बार हल्की बूंदाबांदी व रिमझिम फुहारें चली। मध्यरात्रि बाद करीब तीन बजे तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। जिससे छतों से परनाले चले और सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। जिससे मौसम ठंडा व खुशगवार हो गया। रविवार को दिन चढऩे के साथ आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवा चल रही थी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रहने से तापमान में गिरावट रही। जिससे लोगों को राहत मिली। जबकि बारिश से गली मोहल्लों में जमा पानी के कारण आमजन को परेशानी हुई। कस्बे के तहसील कार्यालय में लगे रेनगेज के अनुसार शनिवार की रात दो एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।