9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer Murder : जैसलमेर में अपहरण के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, गम्भीर हालत में सड़क पर फेंक गए बदमाश

Jaisalmer Murder Case : जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में युवक का अपहरण कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। मारपीट करने वालों ने युवक को गंभीर हालत में सोडा गांव के पास केम्पर गाड़ी से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

2 min read
Google source verification
Jaisalmer murder

जैसलमेर जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात और मृतक महावीर सिंह। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Jaisalmer Murder Case : जैसलमेर। जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में युवक का अपहरण कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। मारपीट करने वालों ने युवक को गंभीर हालत में सोडा गांव के पास केम्पर गाड़ी से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीण घायल को लेकर जैसलमेर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे पुलिस बल ने शव को मोर्चरी में रखवाया और अग्रिम कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने बाइक पर बैठे युवक और उसके साथी को टक्कर मार दी। फिर दोनों का अपहरण कर कैंपर गाड़ी में ले गए। उनमें से एक को आगे जाकर वाहन से नीचे उतार दिया, जबकि दूसरे के साथ चलती गाड़ी में लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश युवक को गाड़ी से फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिले के खुहड़ी थाना इलाके का यह मामला अपराह्न करीब 3 बजे का है। मृतक की पहचान महावीर सिंह (22) पुत्र गोरधन सिंह निवासी म्याजलार के रूप में हुई है।

बाइक को टक्कर मार गिराया

मृतक महावीर सिंह के साथ बाइक पर सवार भोपाल सिंह पुत्र राणसिंह निवासी धाणेली ने अस्पताल में बताया कि वे जैसलमेर से बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में आसलोई से आगे निकलने पर पीछे से 3 कैम्पर गाडिय़ां आई। उन्होंने बाइक को टक्कर मारी, जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए।

वहीं महावीर सिंह के साथ लाठी-डंडों आदि से मारपीट की गई। बदमाशों ने महावीर के साथ मारपीट करने के बाद उसे गाड़ी में डाल दिया और बाद में सोडा गांव के पास सड़क किनारे पटक दिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्वरूप सिंह ने बताया कि महावीर गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा था और तड़पते हुए पानी मांग रहा था। उसने अपना नाम बताया। ग्रामीणों ने घायल महावीरसिंह को अपने वाहन से जैसलमेर अस्पताल पहुंचाया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और अन्य ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता गोरधनसिंह ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचित नहीं किया और शव को सीधा मोर्चरी ले गए। 15 जनों पर महावीर सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे भी अस्पताल के मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।