25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेदर रिपोर्ट गर्मी का गहराने लगा अहसास, पारा 38 डिग्री के पास

स्वर्णनगरी सहित जिले भर में मौसम एक बार फिर ग्रीष्मकाल की ओर मुड़ता महसूस हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी सहित जिले भर में मौसम एक बार फिर ग्रीष्मकाल की ओर मुड़ता महसूस हो रहा है। दोपहर में तीखी धूप के कारण लोग पसीने में नहाने को विवश हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अलसुबह मौसम में बीती रात की शीतलता घुली हुई थी, जो 9 बजे के बाद सूर्य के त्यौरियां चढ़ाने के साथ गर्माहट में बदलती गई। दोपहर और उसके बाद शाम तक तपिश के साथ उमस के दोहरे प्रहार ने शहरवासियों को बेचैन कर दिया। शहर भ्रमण पर आए देशी-विदेशी सैलानी भी इस मौसम में स्वयं को सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं। वे गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आते हैं। दूसरी ओर शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुओं की दुकानों पर एक बार फिर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है।