
स्वर्णनगरी इस बार गर्मी के मामले में प्रदेश में अव्वल या सबसे गर्म जिलों में लगातार जगह बनाए हुए है। मंगलवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान के मामले में जैसलमेर प्रदेश में सबसे आगे रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। पड़ोसी बाड़मेर 40.8 डिग्री तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि गर्मी के तेवर पिछले अर्से के दौरान काफी कम हो गए हैं। मंगलवार को दिन में आसमान पूरी तरह से साफ रहा। अलसुबह शीतल बयार के बहने से मौसम खुशगवार बना हुआ था। 11 बजे के आसपास सूरज की किरणों ने अपना जाल फैलाया। यह अपराह्न बाद 3 बजे तक ऊंचाई पर पहुंचा। सूर्यास्त के बाद मौसम से गर्मी का असर कम हो गया। रात के समय अच्छी हवा के चलने से खुले में सोने वालों को चैन की नींद लेने का मौका मिला।
पोकरण क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। गत दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दिनभर गर्मी व उमस के साथ आंधी का दौर चला। सुबह सूर्य की तेज किरणें निकली। सुबह ८ बजे बाद तेज हवा व आंधी चलने लगी। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर में तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण मौसम में गर्मी का असर बढ़ गया। देर शाम तक भी गर्मी व उमस का दौर जारी रहा और तेज हवा भी चलती रही। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
Published on:
03 Jun 2025 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
