4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: स्वर्णनगरी में पारे की बढ़त जारी, छुड़ाए पसीने

 स्वर्णनगरी में गर्मी एक बार फिर अपनी रंगत में लौट रही है। शुक्रवार को दोपहर में सूरज की किरणों ने लोगों को घरों में रहने के लिए विवश कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

 स्वर्णनगरी में गर्मी एक बार फिर अपनी रंगत में लौट रही है। शुक्रवार को दोपहर में सूरज की किरणों ने लोगों को घरों में रहने के लिए विवश कर दिया। जो सडक़ों पर नजर आए, वे पसीने से तरबतर दिखे। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम 27.5 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम पारे के मामले में बाड़मेर - 43.4 डिग्री के बाद जैसलमेर अन्य शहरों बीकानेर, फलोदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जैसलमेर में 6 दिन बाद पारा 43 डिग्री के पार गया है। शुक्रवार सुबह से धूप के तेवर तीखे थे जो दिन चढऩे के साथ और तीव्र हो गए। उसके साथ उमस होने से लोगों को ज्यादा परेशानियां पेश आईं। पंखों व कूलर के सामने भी उन्हें पसीने से निजात नहीं मिली। दिन में आकाश एकदम साफ रहा, जिससे सूर्य की किरणें सीधे धरती पर उतरी। आने वाले दिनों में भी मौसम के तेवर इसी तरह सख्त बने रहने का पूर्वानुमान है।