26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: स्वर्णनगरी में पारे ने छुआ 36 डिग्री का आंकड़ा

स्वर्णनगरी में मौसम के तेवर एक बार फिर कड़े होते अनुभव हो रहे हैं। धूप की तल्खी ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए।
less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में मौसम के तेवर एक बार फिर कड़े होते अनुभव हो रहे हैं। धूप की तल्खी ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 20.7 डिग्री सै. दर्ज किया गया, यह एक दिन पहले रविवार को क्रमश: 35.5 व 21.0 डिग्री रहा था। सुबह से आकाश में सूर्य चमकना शुरू हो गया, जबकि बीते दिनों के दौरान यह समय गुलाबी ठंडक का था। पर्यटकों के लिए मौसम का यह मिजाज ज्यादा परेशानी भरा है। दोपहर बाद सडक़ों पर पैदल व वाहनों की आवाजाही पर गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। शाम के समय भी उमस का असर रहने से लोगों को बीते दिनों की भांति पसीने से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि रात गहराने के साथ वातावरण शीतलता घुल रही है। जिससे घरों में कूलर और एयरकंडीशनर का इस्तेमाल काफी हद तक बंद या कम हो गया है। आगामी दिनों में भी मौसम के तेवर लगभग इसी तरह के बने रहने के आसार हैं। दिवाली के त्योहार से पहले मौसम में गर्मी का असर बना रहने से पर्व की खरीदारी करने में भी लोगों को समय देख कर घर से निकलने में समझदारी प्रतीत हो रही है।