
Weird Pond in Rajasthan - Water Available since 700 years
जैसलमेर। रेगिस्तान में जहां बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है, वहीं जैसलमेर के जाजीया गांव का जसेरी तालाब जल संरक्षण ( water conservation ) का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है। 25 बीघे में बना यह तालाब 700 साल से नहीं सूखा है और आस पास के 20 से 25 गांवों की प्यास बुझा रहा है।
बेटी को ससुराल से उलहाना मिलने पर पिता ने खुदवाया तालाब
माना जाता है कि डेढ़ा गांव के जसराज पालीवाल ने अपनी बेटी को ससुराल में उलाहना मिलने के बाद जाजीया में तालाब खुदवाया था। इतिहासवेत्ता ऋषिदत्त पालीवाल के मुताबिक पानी का बहाव डेढ़ा गांव की तरफ से है और भराव क्षेत्र जाजीया में पड़ता है।
पानी के लिए फायरिंग
जहां पूरा प्रदेश गर्मी की आग में झुलस रहा है, वहीं पानी के लिए भी मारा मारी जारी है। कई इलाके डार्क जोन में है। कई जिले सूखाग्रस्त घोषित हो चुके हैं। ऐसे में 700 सालों से पानी की आपूर्ति कर रहे तालाब के बारे में जानना काफी रोचक है। लेकिन इन्हीं सब के बीच प्रदेश के बाकी इलाकों के हाल जानना भी बेहद जरूरी है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में पानी की बात को लेकर देर रात कृष्णा नगर जामडोली में टकराव देखने को मिला। बाइक पर सवार होकर आए चार-पांच बदमाशों ने दो परिवारों पर हमला कर दिया और फायरिंग कर भाग निकले। मारपीट से तीन लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
पुलिस के अनुसार कृष्णा नगर निवासी रेखा पत्नी अनिल व रघुराज सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि पानी की टंकी से पानी लेने को लेकर विवाद चल रहा था। रात करीब दस बजे शंकर शर्मा, रामू व उसके तीन साथी बाइक्स पर सवार होकर कृष्णा नगर पहुंचे। उनके पास पिस्टल, तलवार व लाठी-सरिए थे। आरोपियों ने आते ही उन लोगों पर हमला कर दिया और मारपीट के बाद फायरिंग कर भाग निकले। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले लोग भी घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले को लेकर आज पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से फिर से जानकारी जुटाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार ( Indian Meteorological Department )
तापमान आज सुबह 9 बजे— 33 डिग्री सेल्सियस
नाउकास्ट आज दोपहर 12 बजे— 42 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त आज शाम— 07.20 बजे
सूर्योदय कल सुबह— 05.35 बजे
चंद्रोदय आज सुबह — 09.13 बजे
चंद्रास्त आज रात — 11.30 बजे
गर्मी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद कम ( scorching heat in rajasthan )
गौरतलब है कि प्रदेशवासियों को आगामी 10 जून तक दिन में गर्मी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है। हालांकि अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी इलाकों में बादलों की आवाजाही रहने और धूलभरी हवा चलने का अनुमान मौसम केंद्र ने जताया है। इस कारण पारे में उतार-चढ़ाव की संभावना है। दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में अगले तीन दिन गर्मी को लेकर मौसम केंद्र ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की ओर से आ रही सतही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन में पारा उबल रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के पूर्वी इलाकों में लू का असर अभी कम रहा है, लेकिन अगले एक-दो दिन में पूर्वी राजस्थान भी हवा की दिशा में हो रहे बदलाव के साथ भीषण लू की चपेट में आने का अंदेशा है।
चूरू में नीचे आने लगा पारा
बीते 24 घंटे में हाड़ौती अंचल के कोटा में दिन में पारा 46.9 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू में बीते दिनों 50 डिग्री के पार पहुंचा पारा अब कम होने लगा है। बीते गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा, लेकिन फिर भी झुलसाती गर्मी के साथ जिले में आसमान से अंगारे बरसते रहे।
जयपुर में छितराए बादल
राजधानी जयपुर में भी पारा एक डिग्री बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। बीती रात से शहर में छितराए बादलों की आवाजाही से आज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। शहर में आज सुबह 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पुरवाई हवा के चलते सुबह सात बजे शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज छितराए बादल छाए रहने और दिन के तापमान में आंशिक कमी आने की संभावना है।
अगले 24 घंटे में केरल तट पहुंच सकता है मानसून
गर्मी के टॉर्चर के साथ मौसम केंद्र ने राहतभरी खबर भी दी है। अगले 24 घंटे में केरल तट पर दक्षिण-पश्चिमी मानसून की दस्तक होने के संकेत मौसम केंद्र ने दिए हैं। गौरतलब है कि सामान्यता केरल तट पर मानसून की दस्तक 1 जून को होती है, लेकिन इस बार बदली हुई परिस्थितियों के चलते केरल तट पर मानसून का प्रवेश करीब सप्ताहभर देरी से होना है। ऐसे में देश के अन्य राज्यों में भी मानसून की सक्रियता तय समय से देरी से होगी।
Published on:
07 Jun 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
