3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी के गिले-शिकवे दूर करेंगे : तंवर

- पत्रकार वार्ता

less than 1 minute read
Google source verification
सभी के गिले-शिकवे दूर करेंगे : तंवर

सभी के गिले-शिकवे दूर करेंगे : तंवर


जैसलमेर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने कहा कि जैसलमेर में कांग्रेस एक परिवार है। वृहद कार्ययोजना बनाकर आने वाले दिनों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ब्लॉक व नगर कांग्रेस कार्यकारिणी भी गठित होगी। इनमें सक्रिय तथा जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। पार्टी में गुटबाजी के मसले पर तंवर ने कहा कि संवाद व समन्वय से कांग्रेस आगे बढ़ेगी तथा पार्टी में नए-पुराने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा और वे एक कार्यकर्ता के रूप में सभी के गिले-शिकवे दूर करेंगे। शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में तंवर ने कहा कि जिलाध्यक्षों को बीसूका उपाध्यक्ष बनाने के सरकार के नीतिगत निर्णय से संगठन को शक्ति मिली है। उन्होंने दावा किया कि सरकार जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां करेगी।
भाजपा कर रही राजनीति
जिलाध्यक्ष ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर इस मामले में राजनीति करने तथा अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने जैसलमेर यात्रा पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की तरफ से इस मामले में कांग्रेस व पंजाब सरकार पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि प्रधानमंत्री एमआइ १७ जैसे अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर से पंजाब जाने वाले थे फिर ऐसी क्या परिस्थिति रही कि उन्होंने १४० किमी लम्बी यात्रा सडक़ मार्ग से करने का निश्चय किया। इसके अलावा उनकी पांच चक्रीय सुरक्षा के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की कार के पास कैसे पहुंच गए?