17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत, सखियों का भी सम्मान

- ग्रीष्मकालीन संस्कार साधना शिविर का अंतिम दिन

2 min read
Google source verification
प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत, सखियों का भी सम्मान

प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत, सखियों का भी सम्मान

जैसलमेर. मनोहर ज्ञान प्रसार सखी सहेली जैसलमेर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन संस्कार साधना शिविर के समापन दिवस पर बच्चों के लिए आयोजित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उन सखियों का भी सम्मान हुआ, जिन्होंने बच्चों को हुनर और अनुभव के साथ विषय का ज्ञान और संस्कार देने का प्रयास किया। गत 17 मई से यह संस्कार शिविर सात दिवसीय प्रारंभ हुआ था। प्रारंभ से ही बच्चों में बहुत ही उत्साह देखा गया। यह संस्कार साधना शिविर सखी सहेली के सखियों द्वारा संचालित होता है। इस वर्ष भी बालक-बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा, मेहंदी, रंगोली, वेद मंत्र, योग, सामान्य ज्ञान, नाट्य कला आदि का प्रशिक्षण दिया गया। सखी आशा व्यास ने बताया कि मेहंदी कला क्षेत्र में ज्योति सोलंकी और मंजू जैन, रंगोली कला क्षेत्र में राजेश्री बिस्सा और कौशल्या खत्री, चित्रकला के क्षेत्र में खुशबू थानवी, ज्योति बोहरा और नंदिनी बनर्जी, नाट्य संगोष्ठी के क्षेत्र में राखी छंगानी, गिरिजा दवे, शोभा व्यास, माया पुरोहित, राधिका व्यास, माला व्यास, रंजना व्यास, कोमल पुरोहित, हेमलता आचार्य, रेखा आचार्य, पूजा भाटिया और जसोदा जसवानी को सम्मानित किया गया। मंच संचाल पूर्णिमा तेजवानी ने किया। संस्कार साधना शिविर में सहयोग देने के लिए नीरज भंसाली, कुशल व्यास, कृति भाटिया, नेहा गोपा, श्रीकृष्ण व्यास को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों व अभिभावकों ने बच्चों की ओर से पेश किए गए नाट्य राम भरत मिलन, अभिमन्यु कथा, देशभक्ति के गीत, राजस्थानी नृत्य, संगोष्ठी, भक्ति रस के भजन गीत और उनका नाट्य का अवलोकन किया। बालिकाओं ने अपने गुरु और आए हुए अतिथियों को मेहंदी लगाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। रंगोली सीखने वाली बालिकाओं ने प्रवेश द्वार के पास विभिन्न विभिन्न प्रकार की रंगोलियां उकेरी। आत्मरक्षा के विद्यार्थियों ने अलग.अलग तरह के आत्मरक्षा के अपने हुनर को सभी को दिखाया। मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शुभमंगला और सुनीता चौधरी थे। विशिष्ट अतिथियों में कविता खत्री, विमला बलानी, देवी खत्री, ईश्वरी भाटिया, अर्चना दहिया, सरस्वती पुरोहित आदि थे। सखी सहेली की संरक्षिका श्रीमती गंगा देवी व्यास ने अध्यक्षता के साथ सभी सम्मानित अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया। आरंभ में गणेश वंदना पेश की गई। अतिथियों का भारतीय वैदिक परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम खुशी भूतड़ा रही। द्वितीय सुरती छंगानी और नंदा जोशी और तृतीय पल्लवी शर्मा रही।