
जैसलमेर जिले भर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उल्लास से मनाया गया। जिला व ब्लॉक स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रमों की धूम रही। इस दिन प्रात: काल में सैकड़ों लोगों ने जोश के साथ विभिन्न योगासन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में मनाया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारम्भ जिला कलक्टर प्रतापसिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं समाजसेवी चन्द्रप्रकाश शारदा ने भगवान धनवन्तरि की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरूआत की। इसके बाद विभिन्न योगासन किए गए। इस दौरान योग चालन क्रियाएं, ग्रीवा चालन स्कन्ध, संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन क्रियाएं की गई। इसके बाद योग प्रशिक्षक की ओर से ताड़ासन, वृक्षासनए पदहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रास, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, शवासन की योग क्रियाएं करवाई गई। इसके बाद कपाल भाती प्राणायाम में नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम शीतली, भ्रामरी क्रियाएं की गई। योग करने के साथ ही उपस्थित सभी ने स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. चम्पा सोलंकी ने योग प्राणायाम के लाभ और क्रियाओं को विस्तार से समझाया। योग चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने योग प्राणायाम को मुख्य मंच से क्रियान्वित कर बताया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुन्नीराम बागडिय़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र डाउकिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिलापरिषद भागीरथ विश्नोई, यूआइटी सचिव जितेन्द्रसिंह नरुका, नगरपरिषद आयुक्त लजपालसिंह, कोषाधिकारी देरावरसिंह, जिला परिवहन अधिकारी नितीन बोहरा, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक गोयल, सूचना एवं जनसम्पर्क उपनिदेशक श्रवण चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल बुनकर, समाजसेवी चन्द्रप्रकाश शारदा और कंवराजसिंह चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारी आमजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन शांति मन्त्र के साथ किया गया। आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत उपनिदेशक डॉ. रामनरेश शर्मा ने योग की महत्ता का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट किया गया।
Published on:
21 Jun 2024 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
