जैसलमेर

Accident : बोलेरो की टक्कर से युवक घायल, जोधपुर रैफर

बोलेरो की टक्कर से युवक घायल, जोधपुर रैफर

less than 1 minute read
Jul 29, 2023
Accident : बोलेरो की टक्कर से युवक घायल, जोधपुर रैफर

फलसूंड. गांव से बायतु जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे जोधपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रावतपुरा निवासी ओमसिंह (23) पुत्र हरिसिंह शुक्र्रवार की शाम बायतु रोड से फलसूंड गांव की तरफ आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल गांव के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मौका मुआयना किया।

अब तो चेतो जिम्मेदारों, कहीं हो न जाए हादसा...
लाठी. जलदाय विभाग की ओर से घरों तक पानी पहुंचाने के लिए ऊंचे स्वच्छ जलाशयों का निर्माण करवाया गया है। इन जलाशयों के ऊपर तक चढऩे के लिए सीढिय़ा बनाई जाती है, लेकिन सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं होते है। जिसके कारण सूनसान क्षेत्रों में बने जलाशयों पर कई बार छोटे बच्चे चढ़ जाते है। जिससे हर समय हादसे का भय रहता है। गांव के मुस्लिम मोहल्ले में 120 फीट ऊंचा जलाशय निर्मित है। यहां हर समय छोटे बच्चे उछल-कूद करते है। हालांकि विभाग की ओर से नए जलाशयों के निर्माण के दौरान नीचे सीढिय़ा नहीं बनाकर 20 फीट नीचे खाली जगह छोड़ी जा रही है और इसके बाद सीढिय़ां बनाई जाती है, लेकिन इन पुराने जलाशयों की सीढिय़ों पर चढऩे के लिए कोई रोक टोक नहीं है। ऐसे में आए दिन बच्चों के जलाशय पर चढऩे के नजारे देखने को मिल रहे है। जबकि जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Published on:
29 Jul 2023 06:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर