
24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, लोगों के गिरने लगे कच्चे घर, बाढ़ जैसे बने हालात
जालौन. पिछले कई सालों से सूखे की मार से जूझ रहे बुंदेलखंड के लिये पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश यहां के किसानों के लिये संजीवनी जरूर साबित हो रही है। लेकिन इस बारिश से यहां के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
लगातार हो रही बारिश
जालौन में बुधवार सुबह से शुरू हुयी बारिश गुरुवार तक जारी है और बारिश के होने से यहाँ पर बाढ़ जैसे हालात हो गये है। बारिश के लगातार होने से पानी सड़कों से लेकर आबादी क्षेत्र में घुस गया है जिससे यहाँ के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बारिश के साथ तेज हवा चलने से जनपद के कई इलाकों में सड़क पर पेड़ गिरने से सड़के जाम हो गई है और आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को कठिनाई के साथ निकलना पड़ रहा है। वही लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया जिससे लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा पा रहे है। इसके अलावा बारिश के साथ तेज हवा के कारण जनपद के कई इलाकों में कच्चे घर गिरने से लोग परेशान है।
किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
24 घण्टे से लगातार तेज और धीमी बारिश से किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है इस समय बोयी गयी तिली और उर्द की फसल में बारिश का पानी भर जाने से सड़ने की स्थिति में आ गई है साथ ही अन्य फसलों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खेतों में लगे बैगन, भिण्डी और लौकी एवं मूली की लगनी वाली छोटी छोटी पौध भी खेतों में पानी भर जाने के कारण नष्ट हो गयी है। बारिश का पानी विकास भवन से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों के परिसर में भरा देखा जा सकता है। सबसे बुरा हाल जनपद के लहारिया पुरवा में देखा जा सकता है इसके अलावा कोंच नगर में भी मलंगा नाला खतरे के निशान से मात्र दो तीन फुट दूर हैं यानि दो तीन फीट अगर और पानी ऊपर आ गया तो फिर इस मलंगा नाला का पानी लोगों के घरों में घुसने लगेगा और बाढ़ के हालत बन जाएंगे।
आ जाएगी बाढ़
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से बारिश होती रहेगी तो निश्चित की यहां बाढ़ के हालत बन जाएंगे और अभी भी बाढ़ जैसे हालात है क्योंकि सड़कों के ऊपर अभी से पानी चल रहा है। वही कच्चा मकान गिरने से महिला परेशान है उसका कहना है बारिश से उसका मकान गिर गया है। गनीमत यह रही कि वह दबने से बच गई।
Updated on:
26 Jul 2018, 2:38 PM IST
Published on:
26 Jul 2018, 2:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.