शादियों का सीजन आ रहा है, लोगों ने घर में होने वाली शादियों की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद शादी करना अब पहले से महंगा हो गया है। जानकारों की माने तो जीएसटी के चलते शादी का खर्चा 20 फीसदी तक बढ़ा है। लखनऊ टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार के मुताबिक शादी के लिए टेंट, कैटरर्स को बुक करना एंव गहने अौर कपड़े खरीदने पर अब पहले से अधिक जेब ढीली करनी होगी। टेंट पर पहले पांच फीसदी वैट था अौर बड़े कारोबारियों को सर्विस टैक्स चुकाना पड़ता था। अब टेंट पर सीधे 18 फीसदी जीएसटी लगेगी। इससे एक लाख रुपए के टेंट किराए पर 13 हजार रुपए अधिक चुकाने होंगे। विकास अपने छोटे बेटे की शादी की तैयारी में जुटे हुए है। लेकिन शादी की दावत उन्हे 18 फीसदी महंगी पड़ रही है क्योंकि अब जीएसटी के जरिए, शादी के शगुन में सरकार भी अपना हिस्सा ले रही है।