
जालौन के इंजीनियर, पत्नी और 2 बच्चों का शव अमेरिका में मिला है।
UP News: यूपी के जालौन के टेक्नोक्रेट उसकी पत्नी और 2 बच्चों के शव अमेरिका के न्यू जर्सी में मिले है। उनके पड़ोसियों ने न्यू जर्सी पुलिस को सूचना दी कि कुछ समय से घर में कोई हलचल नहीं हो रही। बुधवार देर शाम पुलिस जांच करने पहुंची तो चारों के शव मिले। गुरुवार को परिजनों को इनकी मौत की सूचना मिली। मामले में पीड़ित परिजन भारतीय दूतावास से संपर्क कर घटना की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
जालौन के उरई कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर के तेज प्रताप सिंह (45वर्ष) 2009 में अमेरिका के न्यू जर्सी सिटी स्थित प्लेंसबोरो में शिफ्ट हो गए थे। वहां तेज प्रताप एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर थे। वह अपनी पत्नी सोनल (40), बेटे आयुष (10) और बेटी ऐमी (7) के साथ टाइटेंस लेन में स्थित अपने खुद के घर में रह रहे थे।
2019 में न्यू जर्सी में खरीद लिया था घर
परिजनों ने मीडिया से बताया कि तेज प्रताप सिंह ने 2019 में न्यू जर्सी शहर में आवास खरीद लिया था। उस आवास में वह पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितयों में चारों की आवास में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तेज प्रताप सिंह के यूएस के न्यू जर्सी शहर में ही रहने वाले कानपुर निवासी उनके साले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्यम सिंह को सबसे पहले इसकी जानकारी हुई। उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बहन विनीता और भाई राजेंद्र को जानकारी दी। बताया कि वहां की पुलिस और डिटेक्टिव एजेंसी पूरे घर को सीज कर जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद भारतीय दूतावास से भी उक्त घटना की पुष्टि कर दी गई।
डीएम ने परिजनों से ली जानकारी
उरई के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके परिवार के साथ हुई घटना की सूचना मिलने ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर जालौन डीएम राजेश पांडेय और एसपी डॉ. ईरज राजा पीड़ित परिजनों के घर पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद देने की बात कही है।
पड़ोसियों ने जताई हत्या का आशंका
वहीं मौके पर मौजूद पड़ोसियों में चारों की हत्या की चर्चा तेज है। लोगों ने गूगल पर सर्च कर कई अमेरिकी वेबसाइट पर चारों की मौत की खबरों को देखा और पढ़ा है। फिलहाल, चारों की मौत कैसे हुई? यह अभी भी परिजनों के लिए बड़ा सवाल बना हुआ है।
Updated on:
06 Oct 2023 05:11 pm
Published on:
06 Oct 2023 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
