31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कालपी और स्वाट टीम ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

कालपी और स्वाट टीम ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 19 Sep 2017, 5:34 PM IST

jalaun

jalaun

जालौन. जालौन की कालपी कोतवाली पुलिस और स्वाट पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। इस टीम ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- राप्ती नदी में हो रही कटान से ग्रामीणों में दहशत, कई गांव पर मंडराया खतरा

पुलिस लाइन में खुलासा करते हुये जालौन के अपर पुलिस सुरेंद्र नाथ तिवारी ने खुलासा करते हुये बताया कि कालपी कोतवाली इलाके के जोल्हूपुर और लमसर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। चोरी कि घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर चोरों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया था। जिस पर बीती रात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जो चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें- इंडियन ऑयल के पम्प में पेट्रोल की जगह निकलने लगा पानी, तुरंत लिया गया एक्शन


अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ ने बताया कि इन चोरों की गिरफ्तारी कालपी क्षेत्र के चौरासी गुम्मद इलाके से की गयी। जब इनकी तलाशी ली गयी तो इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर सोने चांदी के जेवरात के साथ अन्य सामान भी का बरामद किया है।


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये चोर धीरेंद्र, सुशील और विकास हमीरपुर जनपद के रहने वाले है, उन्होंने बताया यह जालौन के साथ हमीरपुर जनपद में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। उन्होंने बताया कि तीन चोर पकड़े गये है जबकि एक चोर भागने में कामयाब रहा है । गिरफ्तार किये गए चोरों का आपराधिक इतिहास भी है। ये चोर पहले घरों की रेकी करते थे जिसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।