
Petrol
सीतापुर. सीतापुर में एक पेट्रोल पम्प पर पानी मिलने से नाराज ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा। वही हंगामे की खबर मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने पम्प को सील कर दिया है। जानकारी हो कि सीतापुर का यह पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल कंपनी का अधिकृत पंप है, जो प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर चलता है।
दरअसल यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश पेट्रोल पम्प का है, जहां आज ग्राहकों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पम्प पर तेल में पानी मिलाकर बेच रहा है। जिससे नाराज लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और पम्प बन्द कराने की मांग करने लगे। कुछ ही वक्त में सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्र होने लगे और हंगामे की शक्ल कुछ और ही रूप अख्तियार करने की स्तिथि में आने लगी।
उधर जब यह बात प्रशासन को पता चली तो फौरन जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राहकों की शिकायत पर पम्प से दिए जा रहे पेट्रोल और डीजल का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि यदि पेट्रोल में पानी मिला होता है तो जांच के दौरान वह गुलाबी रंग का हो जाता है और जो नहीं हुआ।
वहीं डीजल में किसी प्रकार की कमी नहीं पायी गयी है। अभय सिंह ने बताया कि जिन लोगों की गाड़ियों में यह पेट्रोल डाला गया और उनकी गाड़ी खराब हुई उनकी ये शिकायत दर्ज की गयी है। साथ ही पेट्रोल की जांच में कुछ अलग पदार्थ पाया गया, जिसके लिए सैंपलिंग की जा रही है और फिलहाल इस पंप से पेट्रोल की बिक्री रोक दी गयी है।
इंडियन ऑयल के अधिकारियों की देख रेख में चलता है यह पंप
सीतापुर शहर का यही एकमात्र ऐसा पेट्रोल पंप है जो कंपनी के अधिकारीयों की सीधी नजर में रहता है। दरअसल यह पंप इंडियन ऑयल का अधिकृत पम्प है और जो प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर वर्षों से संचालित होता आ रहा है। जाहिर है ऐसे में जवाबदेही उन कंपनी के अधिकारीयों की भी बनती है जो इसको अपने नियंत्रण में रखते हैं।
पहले भी आ चुकी है शिकायत
शहर के इस पेट्रोल पंप पर पहले भी लोगों द्वारा मिलावट का आरोप लगाया जा चुका है। जिसको लेकर कभी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई थी।
Published on:
27 Aug 2017, 11:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.