
पत्रिका फोटो
राजस्थान के बालोतरा-जालोर-सांडेराव नेशनल हाईवे-325 से जुड़े जालोर नेशनल हाइवे बाइपास प्रोजेक्ट को तेजी प्रदान करते हुए मानसून सीजन से पहले पूरा करने की कवायद चल रही है। 15 किमी लंबे इस बाइपास प्रोजेक्ट का 75 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। अब मुख्य रूप से अधूरे रेलवे ओवरब्रिज और लेटा के पास जवाई नदी पुल के काम को पूरा किया जा रहा है। यह काम पूरा होने के साथ बाइपास ट्रेफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
मानसून सीजन को शुरू होने में अभी 120 दिन बाकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रयास है कि 4 माह में यह बकाया पूरा हो जाए। गौरतलब है भारी बारिश की स्थिति में जवाई नदी में पानी वेग से बहता है और कई बार तो पुराने पुल के ऊपर से पानी के बहाव से रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। बाइपास में पुल की ऊंचाई बढ़ाई गई है और यह रास्ता ट्रेफिक के लिए खुल जाने पर भविष्य में भारी बारिश के दौरान जवाई नदी में तेज प्रवाह पर भी रास्ता बंद नहीं होगा।
जालोर में ट्रेफिक लोड अधिक है। 1500 से अधिक ग्रेनाइट इकाइयां होने से ग्रेनाइट ब्लॉक से लदे ट्रेलर, ट्रक की आवाजाही अधिक हैं, जो वर्तमान में आबादी के बीच से गुजरते हैं। रोजाना 100 से अधिक ट्रक-ट्रेलर में तैयार ग्रेनाइट लोड होने के बाद देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचता है। वर्तमान में भारी वाहन आबादी के बीच से ही गुजरते हैं, जिससे हादसे की आशंका रहती है।
यह वीडियो भी देखें
नेशनल हाइवे 325 के बाइपास प्रोजेक्ट के काम में संतोषजनक प्रगति है। महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लिए गए हैं। अब केवल पुल और सड़क के कुछ हिस्सों को जोडऩे का काम बाकी है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
इंद्रप्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (एनएच), बाड़मेर
Updated on:
02 Mar 2025 02:27 pm
Published on:
02 Mar 2025 02:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
