
मृतक भगवतसिंह सोलंकी और जालाराम, फोटो- पत्रिका
आहोर। आंध्र प्रदेश में तीन दिन पूर्व खेत में पपीते खाने गए दो दोस्तों की फार्म पोंड में डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतक जालोर जिले के निवासी है। मामला आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के कल्याण दुर्गम क्षेत्र में मंगलवार का है। गुरुवार शाम दोनों के शव जालोर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचे। जानकारी के अनुसार जालोर के सुमेरगढ़ खेड़ा गांव निवासी जालाराम (22) पुत्र अमराराम देवासी और आहोर थाना क्षेत्र के देवकी गांव निवासी भगवतसिंह (25) पुत्र प्रतापसिंह सोलंकी की पोंड में डूबने से मौत हो गई।
वहीं दोनों के साथ जालोर के गोगा वाड़ा निवासी सुरेश भी था। जो ग्रामीणों को बुलाकर लाया था। भगवतसिंह आंध्र प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था। वहीं जालाराम अपने जीजा के साथ हार्डवेयर का बिजनेस संभाल रहा था। भगवतसिंह की सालभर पहले ही शादी हुई थी। भगवतसिंह की पत्नी 6 महीने की प्रेग्नेंट है।
परिजनों के अनुसार, जालाराम, भगवत सिंह और सुरेश तीनों आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के कल्याण दुर्गम क्षेत्र में रहते थे। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे यहां एक खेत में तीनों युवक पपीता खाने के लिए गए हुए थे। पपीता खाने के बाद वे खेत में ही बने फार्म पोंड पर हाथ धोने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगवतसिंह का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में जालाराम भी पानी में उतर गया। इसके बाद दोनों ही पोंड में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख सुरेश वहां से भाग कर मदद बुलाने गया।
ग्रामीणों के अनुसार जालाराम पिछले डेढ़ साल से आंधप्रदेश में रहता था और अपने जीजा के यहां हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। जालाराम के तीन भाई हैं। उसमें जालाराम सबसे छोटा है, अन्य दो भाई व माता पिता हरियाणा में पशुपालन के काम को लेकर वहीं रहते हैं।
वहीं भगवतसिंह 5 साल से आंध्र प्रदेश के अनंतपुरा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता था। भगवतसिंह की 1 साल पहले दयालपुरा गांव (जालोर) में शादी हुई थी। पत्नी रेखा कंवर अभी 6 महीने की प्रेग्नेंट है। पिता प्रतापसिंह भी बॉम्बे में कपड़ों की दुकान की करते हैं। भगवतसिंह अपने तीन बहनों का इकलौता भाई था।
Updated on:
11 Jul 2025 03:04 pm
Published on:
11 Jul 2025 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
