4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर. सत्येंद्र ने दूर तक फैंका चक्का, फिर देखिए क्या हुआ

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता : दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले, दिखाया दमखम
3 min read
Google source verification
jalorenews

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता : दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले, दिखाया दमखम

जालोर. शेखावाटी एम.एस. मेमौरियल स्कूल जालोर के तत्वावधान में स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को रोचक मुकाबले हुए। सवेरे पहले स्तर पर 100 मीटर सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसके बाद गोला फैंक प्रतियोगिता हुई।
आयोजक सचिव व स्कूल प्रधानाध्यापक पवन कुमार सेवदा ने बताया कि शुक्रवार को तश्तरी फैंक फाइनल मुकाबले में सत्येन्द्र पाल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरहबागोड़ा का अर्जुन कुमार द्वितीय और केशाराम तीसरे स्थान पर रहे। गोला फैंक फाइनल में प्रथम स्थान पर आदिल खान नरसाना, द्वितीय स्थान पर केशाराम, तृतीय स्थान पर अर्जुन राम देलदरी रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल सचिव दौलाराम रांगी, चंदनसिंह चंपावत और ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
आज बढ़ेगा रोमांच
प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को रोचक स्पद्र्धाएं होंगी। वहीं फाइनल मुकाबले होंगे। आयोजक सचिव ने बताया कि शनिवार को 4 गुणा 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, 400 मीटर फाइनल मुकाबले सवेरे के सत्र में होंगे।वहीं दूसरे सत्र में शाम को 8 0 मीटर बाधा दौड़ और 100 मीटर दौड़ का फाइनल मुकाबला होगा।
रामसीन. कस्बे में 6 3 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स के तिसरे दिन खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के संयोजक जयनारायण परिहार ने बताया कि सुपाश्र्वनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान में जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के 6 6 टीमों के 543 खिलाडियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स में दौड़, उंची कूद, लंबी कूद, भाला फैंक, तस्तरी, गोला फैंक व बांसकूद प्रतियोगिता हुई।
जिसमें 100 मीटर 17 वर्ष में विनोद कुमार रतनपुर प्रथम, 200 मीटर में विजयसिंह रानीवाड़ा कला प्रथम, 400 मीटर में पृथ्वीराज धानोल ने प्रथम, 8 00 मीटर, 1500 व 300 मीटर में ताराराम भादरूणा ने प्रथम, हाईजंप में विनोद कुमार रतनपुर प्रथम, तस्तरी फैंक में मफतलाल तवाव ने प्रथम रहे। 100 मीटर 19 वर्ष में मुकेश कुमार रतनपुर ने प्रथम स्थान 200 मीटर में सलीम खान जोडवाड़ा प्रथम, 400 मीटर मुकेश कुमार रतनपुर प्रथम, 8 00 मीटर में उतमकुमार धानोल ने प्रथम, 1500 मीटर में रविन्द्रपालसिंह डूडी ने प्रथम, 300 मीटर में वीरमाराम हरियाली ने प्रथम स्थान, हाई जंप में महिपालपुरी रानीवाड़ा प्रथम, लोंग जंप में उतमकुमार धानोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें निर्णायक की भूमिका खेतपाल रोहिण, पोलाराम, खेताराम, रणजीत भट्ट, आमेप्रकाश सुखाडिया, मांगीलाल, भवरलाल संत, जबार खान, कार्यलाय प्रभारी मेहबूब खान, वसाराम राव, मांगीलाल परिहार व विरमाराम देवाड़ा सहित कई लोग मौजूद थे।
सायला. कस्बे के राबाउमावि के तत्वावधान में चल रही 6 3वीं जिला स्तरीय माध्यमिक-उच्च माध्यमिक छात्रा वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगीता के दूसरे दिन शुक्रवार को चार इवेंट्स खेले गए। इसके तहत 17 व 18 वर्ष वर्ग की छात्राओं की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ हुई। 17 वर्ष 400 मीटर में सुभाष वाडाभाडवी की छात्रा धोली कुमारी ने पहला, जसीकुमारी रोडा ने दूसरा व केलीकुमारी जैसावास ने तीसरा स्थान पाया। 19 वर्ष 400 मीटर दौड़ में नीताकुमारी धामसीन प्रथम, दरियाकुमारी रानीवाड़ा ने द्वितीय व लक्ष्मीकुमारी मालवाड़ा आर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 400 मीटर बाधा दौड़ में गुडिय़ाकुमारी बालिका स्कूल सायला व अन्य विजेता रही। 19 वर्ष में रिंकाकुमारी रानीवाड़ा, कैलाश कुमारी धामसीन व पिण्टा कंवर सुराणा, 17 वर्ष 4 गुणा 100 रिेले में रामावि रोड़ा, जैसावास व सुभाष वाडाभाड़वी की टीम विजयी रही।
जिला इस मौके संयोजक जसवंतसिंह उदावत, दानदाता दलपतसिंह राजपुरोहित, तारा महात्मा प्रधानाचार्य बालिका स्कूल सायला, कार्यालय प्रभारी राजवीरसिंह, अरविंद जीनगर, किशोरसिंह, सुशील दवे, अशोक जीनगर, मेघसिंह तूरा, जसवंतसिंह तीखी, अर्जुनसिंह, जितेंद्रकुमार प्रजापत, रोशनसिंह, दानदाता दुर्गसिंह तूरा, जितेंद्र बालोत, वगताराम चौधरी, रमेश माली व पुलिस विभाग से पूनमाराम विशनोई और कमला समेत अन्य मौजूद रहे।
रानीवाड़ा. निकटवर्ती करवाड़ा ने चल रही 6 3वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिता संयोजक गणेशाराम गुलशन ने बताया कि प्रतियोगिता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, करवाड़ा मेेंं हो रही है।गांव ढाणियों से भी लोग प्रतियोगिता स्थल पर आकर प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ रहे हैं।
शुक्रवार को 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ हुई। गोल फेंक प्रतियोगिता में प्रथम नीता कुमारी चौधरी कोट की ढाणी, द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च प्रावि वडलु व तृतीय स्थान पर बादली कुमारी देवासी सांतरू की छात्रा रही। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम भोडो की ढाणी धानोल, द्वितीय स्थान भादरूणा व तृतीय स्थान पर कोट की ढाणी रानीवाड़ा की छात्राओं ने बाजी मारी। प्रतियोगिता ७ अक्टूबर तक चलेगी।