5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा : प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है, कांग्रेस : हमारी सरकार होती तो हो जाती स्थापना

आहोर में रीको की स्थापना को लेकर राजस्थान पत्रिका की पड़ताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dinesh kumar Mali

•

Updated: 11 Nov 2017, 10:39 AM IST

Ahore News

आहोर. आहोर में सरकार की ओर से औद्योगिक क्षेत्र रीको की स्थापना की जानी चाहिए। इसके लिए यहां की भौगोलिक व व्यवसायिक स्थिति भी अनुकूल है।

ऐसे में यहां रीको की स्थापना हो सकती है। बस इसके लिए कारगर प्रयास की आवश्यकता है। रीको की स्थापना होने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह कहना है यहां के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओंं के सदस्यों समेत कस्बेवासियों का।

राजस्थान पत्रिका की ओर से क्षेत्र के विकास व उन्नति को लेकर आहोर में रीको की दरकार के तहत बुधवार को यहां के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओंं के सदस्यों समेत कस्बेवासियों से बातचीत कर उनकी राय जानी। तो सभी ने एक सुर कहा कि आहोर में शीघ्र ही रीको की स्थापना होनी चाहिए।

विकास को मिलेगी गति

आहोर उपखंड मुख्यालय पर रिको स्थापना की दरकार है तथा इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है। रिको स्थापना को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाने के साथ इसका प्रस्ताव भी तैयार कर राज्य सरकार को भेजा हुआ है।

-शंकरसिंह राजपुरोहित, विधायक, आहोर

उपलब्ध है खनिज सम्पदा

पर्याप्त भौगोलिक स्थिति, व्यवसायिक प्रगति, व्यापार की स्थिति, कारखानों की संख्या, बिजली व पानी की पर्याप्त उपलब्धता होने के साथ क्षेत्र में खनिज सम्पदा भी उपलब्ध है। रीको की स्थापना फायदेमंद साबित होगी।

-राजेश्वरी कंवर प्रधान, पंचायत समिति आहोर

रीको की कमी खल रही

बालोतरा-सांडेराव एनएच भी गुजरेगा। जिससे यहां के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापार की स्थिति भी सुदृढ होगी। लेकिन यहां रीको की कमी खल रही है। रीको स्थापना से क्षेत्र के विकास को ओर अधिक गति मिल सकेगी।

-लालाराम देवासी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा आहोर

चुनाव में किया था वादा

कांग्रेस ने पिछले चुनाव से पूर्व रीको की स्थापना का वादा किया था। लेकिन की सरकार नहीं बन पाई। जिसकी वजह से अभी तक यह सपना ही बना हुआ है। कांग्रेस की सरकार होती तो यह सपना अब तक साकार भी हो जाता।

-सवाराम पटेल, कांग्रेेस नेता, वि.क्षेत्र आहोर

चार जिलों से सटा है आहोर

आहोर पौराणिक ख्याति के अलावा अब उद्योग के पनपने के चलते औद्योगिक क्षेत्र का रूप लेने लगा है। मुख्य रूप से मोटर पार्ट्स, ओटो मोबाइल, लोहे व स्टील के उत्पादों, कपड़ा, कई लघु उद्योगों ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

-वीरेन्द्र जोशी, जिला मुख्य संगठक, कां.सेवादल

होगा क्षेत्र का विकास

रीको स्थापना की दरकार है। आहोर में रीको की स्थापना होने पर कस्बे समेत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव होगा। यहां व्यवसायिक क्षेत्र बढऩे के साथ रोजगार के अवसर भी सुलभ होंगे। जिससे क्षेत्र का विकास संभव होगा।

-सुजाराम प्रजापत, अध्यक्ष, व्यापार संघ आहोर