17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां अनार की बम्पर पैदावार, एक हेक्टेयर में 30 टन फल लगे

अनार की फसल पककर अब तैयार हो चुकी है। चारों तरफ अनाज के बागान नजर आ रहे हैं। सायला, बागोड़ा, जीवाणा क्षेत्र में तकरीबन हर खेत में लाल-लाल अनाज के पौधे नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
pomegranate.jpg

रूपाराम चौधरी/जीवाणा। सायला उपखण्ड क्षेत्र में अनार की फसल पककर अब तैयार हो चुकी है। चारों तरफ अनाज के बागान नजर आ रहे हैं। सायला, बागोड़ा, जीवाणा क्षेत्र में तकरीबन हर खेत में लाल-लाल अनाज के पौधे नजर आ रहे हैं। इस बार एक हेक्टयर 30 हजार टन से अधिक अनार होने की संभावना है। अनार की बम्पर पैदावार को देखते हुए यहां मंडिया भी सजने लग गई है। अन्य राज्यों से खरीदार व्यापारी भी सीधा खेत में आकर भाव-तौल कर रहे हैं।

जालोर का अनार व्यापारियों को बहुत पसन्द आता है। इसका कारण फल की ब?ी साइज और इसका चटख लाल रंग है। पौधे से तो?ने के बाद 15 दिन तक फल को पड़ा रखने के बाद भी खराब नही होता। फल को पैक ककेर दुबई, सऊदी अरब, मलेशिया, बांग्लादेश आदि देशों में निर्यात किया जाता है।

यह भी पढ़ें : रेतीले धोरों में किया कमाल, उगाए रेड जापानी अमरूद

अच्छे भाव की उम्मीद
वर्तमान में गुजरात व महाराष्ट्र में अनार की आवक कम हुई है। इससे व्यापारी सायला (राजस्थान) क्षेत्र में आना शुरू हो जाएंगे। दिसम्बर के पहले सप्ताह तक अधिकांश व्यापारियों के पहुचंने और मंडी तक फल पहुंचने की उम्मीद है तब तक सभी बगीचों में फसल पककर तैयार हो जाएगी। फल की बड़ी साइज के साथ चमकदार वाली अनार होने से भाव अच्छे रहने की उम्मीद है।

सजने लगी मंडियां
जीवाणा उपतहसील मुख्यालय पर व्यापारियों का आना शुरू हो गया है। यहां चौधरी अनार मंडी ,परफेक्ट अनार मंडी ,फ्रुटली अनार मंडी ,लाला भाई ठक्कर की मारुति अनार मंडी, केडी चौधरी फ्रुटेक्स अनार मंडी सहित लगभग आधा दर्जन मंडिया लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में सभी मंडिया शुरू हो जाएगी।

अन्य प्रदेशों से आते है अनार के व्यापारी
जीवाणा में अब महारष्ट्र, दिल्ली, पंजाब ,हरियाणा, बंगलौर , यूपी, कलकता, जम्मू कश्मीर सहित दूर दराज से व्यापारी आते हैं।

पिछले तीन साल से जीवाणा में मैं अनार मंडी लगा रहा हूं। यहां फल बहुत अच्छा होने के कारण विदेशों व देश में डिमाण्ड रहती है। इसके कारण किसानों को भाव भी अच्छे मिलते हैं।
- बापू सेठ पिंगले, संचालक, परफेक्ट अनार मंडी जीवाणा

अनार की फसल पककर तैयार हो गई है। पिछले साल 3 अनार मंडी थी। इस बार 5 मंडी लगेगी जिससे किसानों को फायदा होने की उम्मीद है।
- हड़मता राम,लुम्बा की ढाणी, किसान