
जालोर। जालोर से सुमेरपुर रूट पर चलने वाली एक निजी बस जवाई नदी में सांकरना से पहले पुल से पलट गई। हादसे के दौरान बस में 25 से अधिक सवारियां बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 8.15 बजे हुआ। घटनाक्रम में 12 घायल हुए, जिसमें एक को गंभीर चोटें आई। सूचना के बाद एसपी ज्ञानचद्र यादव और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के करीब 2.30 घंटे बाद दो क्रेन की सहायता से बस को लिफ्ट कर नदी से बाहर निकाला जा सका।
हादसे में घायल प्रियंका पुत्री भंवरलाल खत्री निवासी गौडीजी जालोर, संत सिद्धिरत्न, गीगाराम पुत्र प्रभुराम निवासी सरवड़ी हाल जालोर, तेजाराम पुत्र कन्हैयालाल प्रजापत निवासी बावड़ी (भाद्राजून), डायाराम पुत्र चुन्नीलाल घांची निवासी कस्तूरबां कॉलोनी जालोर, भावना पत्नी मानाराम निवासी जालोर, आशा पत्नी नरेश लुहार निवासी मानपुरा कॉलोनी जालोर, गोदन निवासी नजीर मोहम्मद पुत्र रहीम बक्श लुहार को जालोर लाया गया।
वहीं नरेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी चौमू, हकमाराम पुत्र मालाराम गर्ग निवासी बागरा, वर्षा देवी पत्नी प्रकाश परमार निवासी जोगणी (आहोर) और सूरजदेवी पत्नी नपजी परमार निवासी जोगणी को आहोर अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में 75 वर्षीय जालोर निवासी डायाराम के हाथ में फ्रेक्चर हुआ। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उधर, परिवहन अधिकारी छगनलाल मालवीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टूटी सडक़ पर गड्ढे के कारण बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था। परमिट शर्तों के मामले में डीटीओ ने कहा कि बस की पीयूसी नहीं थी।
Published on:
23 Aug 2024 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
