4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंदोलन जनता तक पहुंचाने का आह्वान

राफेल घोटाले को लेकर चार सवाल लिखे पतंगों का विमोचन किया गया, कार्यकर्ता इस घोटाले को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे
2 min read
Google source verification
jalore#congress#rafel

राफेल घोटाले को लेकर चार सवाल लिखे पतंगों का विमोचन किया गया

आंदोलन जनता तक पहुंचाने का आह्वान
जालोर . कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की रविवार को राजीव गांधी भवन में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। कार्यकर्ताओं से इन मामलों को जनता तक ले जाने तथा जागरूक करने का आह्वान किया गया। बैठक का मुख्य मुद्दा राफेल सौदे में भ्रष्टाचार रखा गया। प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेशकुमार सोलंकी ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि राफेल सौदा वर्ष 2012 में 126 जहाजों वाला कॉन्टेक्ट था, जिसे वर्तमान की मोदी सरकार ने 15 जून 2015 को रद्द कर नए सिरे से सौदा करते हुए 126 की जगह 36 की खरीद का सौदा किया। इसमें 526 करोड़ का जहाज 1620 करोड़ में खरीदने का सौदा किया गया, जिसकी कोई आवश्यकता ही नहीं थी। इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन किया तथा सरकार से सवाल पूछे। इनमें यह चार सवाल अहम रहे कि राष्ट्र को खतरा ज्यादा तो 126 की जगह 36 राफेल ही क्यों लिए गए, कैग रिपोर्ट नहीं जांची गई तो जेपीसी क्यों नहीं बने, 10 दिन पहले बनी अम्बानी की कंपनी को एचएएल से बेहतर क्यों माना तथापर्रिकर के पास कौनसी फाइलें है। इन सवालों के जवाब मांग गए। आरोप लगाया कि इनके जवाब अभी तक नहीं दिए जा रहे तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है, जिसे आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद व सड़क पर आंदोलन करते हुए इस बड़े घोटाले को उजागर किया है, कांग्रेस कार्यकर्ता इसे आम जन तक पहुंचाए। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष मिश्रीमल गहलोत, जिला प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत समेत अन्य ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रकोष्ठ जिला महासचिव एडवोकेट गोविंदकुमार, जिला सचिव केसाराम मेघवाल, लक्ष्मीकांत दवे, ब्लॉक अध्यक्ष जोगाराम सरगरा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सांखला, शोभा सुंदेशा, अजय ओझा, देवाराम सांखला, कालूराम मेघवाल, नारायण माली, भरत सुथार, जेठाराम माली, सुरेश मेघवाल, महेन्द्र सोनगरा आदि उपस्थित थे।
सवालों की उड़ेगी पतंग
प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता अनिल पंडत ने बताया कि इस दौरान राफेल घोटाले को लेकर चार सवाल लिखे पतंगों का विमोचन किया गया। पतंग लोगों में बांटे गए। मकर संक्रांति पर सवाल लिखे पतंग आसमान में उड़ते हुए लोगों को जागरूक करेंगे।