जालोर/चितलवाना। उपखण्ड मुख्यालय के गांवों में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आकोली ग्राम पंचायत के खिरोड़ी गांव के आम चौहटे पर आचार संहिता लगने के बावजूद कुछ ऐसा ही नजर आया। यहां राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई डिजिटल योजना के तहत भामाशाह कार्ड धारक को मोबाइल वितरित किए जा रहे थे, लेकिन मोबाइल वितरण करने वाली निजी कम्पनी की गाड़ी जैसे ही इस गांव में पहुंची, तो वहां शिविर के दौरान सीएम के फोटो लगे बैनर नजर आए जो इस योजना को लागू करने वाली सरकार का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।